सम्पादक जी महाराज,
जय हो!
जनसंघ के स्थापना काल से वैश्य
बनिया बकाल ने इसे अपने लहू से सींचा है। राष्ट्रीय स्वंय सेवकों को अपने घर खाना खिलायाऋ रखा और बहुत कुछ कहना, ताना देना होगा। जनसंघ हो या भाजपा, इसे बनिया पार्टी के नाम से संबोध्ति किया जाता है। प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी जी है, इसलिए आयातित भाजपा नेता व अन्य दल के नेता खासकर बिहार में कहते हैं, जब आपका प्रधनमंत्राी है ही, तो अन्य सांसद और विधयक पद की क्या जरूरत है? हमें उपदेश देने वाले बंध्ु-बांध्व जब जवाहर लाल नेहरू, इंदिर गांध्ी, राजीव गांध्ी की सरकार रही तो केन्द्र के मंत्राीऋ सभी विभाग के की पोस्ट के आदमी इन्हीं जाति के क्यों होते थे? क्या सारी प्रतिभाएं अपने माताजी के कोख से लेकर आते थे?
बिहार में सत्तारूढ़ दल के नेता कहते हैं कि हमने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया। क्या आप अकेले दम पर मुक्त कराये? क्या हमने वोट नहीं किया? ये कहते हैं कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, बिजली दी, सही हैऋ आपने अभूतपूर्व काम किया है, आपका कहना है कि इतना लेकर ही हम संतोष कर ले। विधयकी, सांसदी हमारी जरूरत नहीं है। क्या आपको सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, बिजली नहीं मिली है? सबका उपयोग जितना हम करते हैं, उतना आप भी करते हैं। खुद संतोषी बनो भाई, किसने रोका है? हम अपना हक मांगते हैं, जितना मेरा भागीदारी है, उतना हिस्सेदारी मांगते हैं, भीख नहीं मांगते हैं।
हम शांति से आॅपरेशन करते हैं। मूक, सविनय, अवज्ञा आंदोलन करते हैं। बिहार के 40 संसदीय सीट पर 18» हक बनता है यानि 7 सीट। दिया कितना, 2 सीट। गणित आप ही जानते हो? हम मुंह से जोड़-घटाव बोरा पर बैठकर कर लेते हैं। पिछली बार तीन सीट दिया था, इस बार दो सीट क्यों? क्या गुनाह था हमारा? मूक सविनय अवज्ञा आंदोलन किया, हमने अपना तीन सीट बचाए रखा, लेकिन आपको 39 से 30 पर पहुंचा दिया, शांति से आॅपरेशन, साईलेंट आॅपरेशन। समझो भाई, आपको ‘त्वमेव हो माता च पिता त्वमेव’ मानते हैं।’ वैश्य बनिया समाज में सभी को अतिपिछड़ी में शामिल करो, 50»-50» का खेल समझ चुके हैं। समझा है, तो समझा भी सकते हैं। ऐसी नौबत नहीं आने दो, 2023 की जाति गणना के हिसाब सापफ-सापफ कर दिया। हमारी जितनी भागीदारी है, उतनी हिस्सेदारी देने का काम कर दो भाई, थोड़ा-बहुत कम में भी बात बन जाएगी, हमें कोई जिद नहीं है। बनियागिरी में ग्राहक को खुश रखना जानते हैं।
हमारी बहुत छोटी-छोटी मांग है, जनसंघ काल से समर्पित रहे हैं, हमें डीएनए बदलने को विवश ना करो। 1.14» वोट 2019 से 2024 में कम आया, 303 से सीध्े 240 पर आ पहूंचे। बिहार सरकार 0.03» अध्कि मतदान के बढ़त से है।
हम अपना मुकद्दर मानकर शांतिपूर्वक आॅपरेशन कर देंगे तो आप सत्ता से उतर जाआगे भाई! हमारा हाथ सदा आपके लिए आगे बढ़ा रहा है, थामो और आगे बढ़ें, समझदारों के लिए इशारा कापफी है।
0 Comments