Advertisement

विधानसभा चुनाव में वैश्य

मुंगेर विधानसभा के चुनावी इतिहास में वर्ष 2025 वैश्य समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुंगेर जिला के तीनों विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने एक वैश्य प्रत्याशी को तो विपक्षी गठबंधन यूपीए ने दो वैश्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। 




मुंगेर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने निवर्तमान विधायक प्रणव यादव का टिकट काट कर अपने पूर्व के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय को उम्मीदवार बनाया है जो वैश्य समाज से आते हैं।

 जमालपुर विधानसभा में कांग्रेस के निवर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह है। कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के एक नये साथी आई आई पी के हवाले कर दी जिसके प्रत्याशी नरेंद्र ताँती हैं। ये भी वैश्य समाज से हैं। 

तारापुर विधानसभा क्षेत्र जदयू के पास था यहाँ के सीटिंग विधायक राजीव कुमार सिंह का भी पत्ता साफ हो गया, यह सीट भाजपा के हाथ लगी है। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है इसके विरूद्ध राजद ने अपने पूर्व उम्मीदवार अरूण साह पर ही दांव लगाया, ये भी वैश्य समाज से है। 

गौरतलब है कि इन तीनों विधानसभा में निवर्तमान विधायकों का टिकट कटा है, यह घटना भी ऐतिहासिक है क्योंकि मुंगेर जिला में कभी भी एक साथ सभी निवर्तमान विधायकों का टिकट नहीं कटा था। 

मुंगेर जिला से सन् 2002 ई० से वैश्य संदेश / वैश्य क्रांति पत्रिका निरंतर प्रकाशित हो रही है। बिहार में वैश्य समाज की यह एकमात्र पत्रिका है। 
यह एक निर्णय की घड़ी है। पाला वैश्य के हाथ है। उसके फैसले ही वैश्य के भविष्य के राजनीति - रणनीति के लिए मार्ग दर्शन करेगी।

Post a Comment

0 Comments


जनोपयोगी महत्वपूर्ण पुस्तक